Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती पर किया नमन*

भिंड – मध्य प्रदेश की राजनीति के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की आज शुक्रवार को जयंती है। उनकी जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, किसान मोर्चा महामंत्री टंटी राजावत, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें जयंती पर स्मरण कर श्रद्धांजलि दी है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा ‘राजनीति के अजातशत्रु, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्व.सुंदरलाल पटवा जी की जयंती पर कोटिश: नमन। पटवा जी ने अपनी दूरदर्शिता व अद्वितीय प्रशासकीय गुणों से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। उनके अधूरे सपनों को पूर्ण कर हम समर्थ, सशक्त मध्यप्रदेश बनायेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री टंटी राजावत एवं मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया ने कहा ‘भाजपा के आधार स्तम्भ, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री सुंदरलाल पटवा की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन।
उनकी नेतृत्व शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी!

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754