शिखर पर कलश की अष्ट प्रकारी पूजा के बाद शुभ मुहूर्त में चढ़ाई गई नई ध्वजा?
बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर



बदनावर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस भी निकाला गया। बगीचे के फूल की खुशबू को चारों ओर पहुंचाने का काम हवा करती हैं। इसी तरह पोषधशाला के प्रवचन की खुशबू को पोषधशाला से बाहर चारों ओर पहुंचाने का कार्य हमारे पत्रकार करते हैं। चारदीवारी के बीच हुए शुभ कार्यों को जनता तक पहुंचाना एवं उससे उनको लाभान्वित करना साथ ही जिनवाणी को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों की बहुत बड़ी भूमिका है। और हर अच्छे कार्यों की हमें अनुमोदना एवं प्रभावना करना चाहिए।
साध्वी रूचिदर्शना श्रीजी मसा ने यहाँ गुरु मंदिर की ध्वजा परिवर्तन के पश्चात यह बात कही। इसके पूर्व ध्वजा के स्थाई लाभार्थी महावीर सिद्धार्थ चोरडिया के निवास स्थान से श्री संघ एवं साध्वी मंडल के साथ ध्वजा का जुलूस प्रारंभ हुआ जो नगर भ्रमण के पश्चात गुरु मंदिर पहुंचा। यहां पर सत्तरभेदी पूजा के साथ ध्वज पूजन के समय शिखर पर कलश की अष्ट प्रकारी पूजा हुई एवं शुभ मुहूर्त में नई ध्वजा चढ़ाई गई हैं। अंत में लाभार्थी परिवार द्वारा सा साधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है