Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ठाकुर हिम्मतसिंह पंवार ने फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर


जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम बखतगढ़ में बड़केश्वर महादेव मेले का रविवार को शुभारंभ किया गया है। ग्राम पंचायत बखतगढ़ के तत्वाधान में आयोजित होने वाले चार दिवसीय मेले का शुभारंभ राज परिवार के ठाकुर हिम्मतसिंह पंवार द्वारा किया है। इसके पहले भड़केश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। जिसमें भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व पूजा कर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया है।
पंवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हैं कि मेला लगाने की हमारी यह वर्षो पुरानी परंपरा है। यह निरंतर चलती रहनी चाहिए। यहां मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों, झूले वालों व अन्य व्यवसायियो को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने देंगे। व इसकी सुचारू रूप से व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच मांगूबाई चोरडिय़ा, सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ चौरडिया, उपसरपंच प्रतिनिधि दिलीप जैन मेला समिति अध्यक्ष व पंच रोहित गुर्जर, रामेश्वर पाटीदार,अरविंदसिंह कच्छावा,इंदुबाला दरड़ा,नूतन चौरसिया,उमरावमल दरड़ा, रतनलाल जाट,हेमकरण देवड़ा,हर्षित दांगी,संदीप चौरसिया,गोवर्धनलाल धबाई, ग्राम पंचायत सहायक सचिव विशुल जैन,पंकज अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पंच अरविंदसिंह कच्छावा ने किया। ग्राम पंचायत सचिव प्रकाश पाटीदार ने आभार माना व्यक्त किया है। ग्राम पंचायत सरपंच मांगूबाई चौरडिया ने बताया कि मेला 17 नवंबर तक चलेगा। बता दे कि यहां गांव में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। मेला लगाने की बहुत पुरानी परंपरा है जो प्रतिवर्ष चलती रहेगी।