Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मालनपुर में खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट जो कर सकता है पूरे ग्वालियर चंबल संभाग के साथ साथ मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की भी ऑक्सीजन की कर सकता हैं पूर्ति

मालनपुर में खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट जो कर सकता है पूरे ग्वालियर चंबल संभाग के साथ साथ मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की भी ऑक्सीजन की कर सकता हैं पूर्ति

*प्लांट चालू होने पर कर सकता है प्रतिदिन 90 मीट्रिक ऑक्सीजन का उत्पादन*

*ग्वालियर* कोरोना महामारी ने देश में एक अलग ही मोड़ ले लिया है। जिससे लोगों का जीना बेहाल हो गया है कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है कोरोना महामारी के चलते मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है जिससे मरीजों को अस्पतालों में मिलने वाली सुविधा मैं सबसे एवं भूमिका ऑक्सीजन की है इस वक्त देश में हर जगह त्राहि-त्राहि मची हुई है जहां पर लोगों की जुबान पर केवल एक ही नाम है ऑक्सीजन। पिछली साल कोरना ने दस्तक दी थी।लेकिन कोरोना की दस्तक से भी देश में सरकारों ने कोई खास तैयारी नहीं की पिछली साल सचेत होने के बाद भी इस साल सरकार की लापरवाही से लोगों में ऑक्सीजन की कमी से भय व्याप्त हो गया है।ऑक्सीजन की कमी से हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं. ऑक्सीजन की कमी होने के कारण कई राज्यों के मरीज बेहाल हैं।जबकि ग्वालियर जिले के मालनपुर इंडस्ट्रीज में एक ऐसा बड़ा ऑक्सीजन का प्लांट है जो सालों से बंद पड़ा हुआ है. जिसके बाद ऐसे में जानकारी मिली की ग्वालियर चंबल संभाग में ऑक्सीजन सप्लाई का प्लांट है जो इस महामारी के इस दौर कोरोना मरीज़ों के काम आ सकता था लेकिन प्रशासन और सरकार की नजर अंदाजी की वजह से आज बंद है।अगर इस प्लांट को चालू किया जाए तो ऑक्सीजन की अच्छी सप्लाई हो सकती है।मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर के कोविड प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि उन्हें भी जानकारी लगी है कि पास के ही इंडस्ट्रियल एरिया मालनपुर में एक ऑक्सीजन का प्लांट बंद पड़ा है. उसे चालू कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्लांट का निरीक्षण करें और यदि संभव हो तो जल्द से जल्द उसे शुरू किया जाए।यदि सरकार और स्थानीय प्रशासन इस प्लांट को शुरू करने में रूची दिखाता है तो ग्वालियर चंबल के मरीजों को ऑक्सीजन के लिए दूसरे राज्यों पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा।स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लांट 90 मीट्रिक ऑक्सीजन प्रतिदिन उत्पादित करता था और यह कंपनी वर्तमान में प्रदेश सरकार के स्वामित्व में है. ऐसे में इस प्लांट को जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए।

ब्यूरो चीफ अनिल सिंह की रिपोर्ट