Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रोको टोको अभियान के तहत दबोह में पुलिस ने लोगों को पहनाए मास्क

*कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने बालो को शारीरिक दूरी का पालन एवं घरों से कम से कम निकलने की दी समझाइश*

💥दबोह
भिंड जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के आदेशानुसार एवं लहार एसडीओपी अवनीश बंसल के मार्गदर्शन में दबोह थाना निरीक्षक प्रमोद साहू ने कोरोना गाइडलाइन एवं कर्फ्यू का पालन कराने के लिए दबोह थाना पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही सुबह शाम थाना निरीक्षण प्रमोद साहू ने पुलिस बल के साथ बाजार में बेबजह घूम रहे लोगों को घरों पर रहने की सलाह दी एवं मास्क एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों को समझाइश दी जानकारी के अनुसार इस समय भिंड जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू है जिसको देखते हुए दबोह थाना पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है और चप्पे-चप्पे पर तैनात एवं पुलिस समय समय नगर में गश्त दे रही है
*दूसरे दिन भी जारी रहा रोको टोको अभियान*
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और लोगों को मास्क पहनाने के लिए रोको-टोको अभियान के तहत दबोह पुलिस की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही दबोह पुलिस ने मास्क नहींं पहनने पर वाहन चालकों व अन्य लोगों को जमकर फटकार लगाई वहीं एक बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे वाहन चालको की गाड़ियां थाना परिसर में रखवाई वहीं दबोह पुलिस रोको-टोको अभियान चलाया साथ ही मास्क पहनने को लेकर हिदायत समझाइश देती नजर आई दबोह थाना निरीक्षक प्रमोद साहू ने लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी साथ ही एक बाइक पर तीन लोगों को बैठा देखकर वाहन चालकों को फटकारा वहीं लोगों को मास्क नहींं पहनने पर चालान करने की चेतावनी दी नगर में पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी दबोह थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक रविन्द्र मांझी,ASI अवनीश शर्मा,अभिषेक चौहान,सतेंद्र गुर्जर,अशोक यादव,रमाकांत राठौर,संजय परिहार आदि को सौंपी गई है उक्त लोगों द्वारा दिन-रात शासन के आदेशों का पालन कराया जा रहा है कई लोगों को प्यार एवं कई लोगों को पुलिसिया भाषा में समझा कर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है
*इनका कहना*
आप सभी नगरवासियों से निवेदन है कोरोना गाइडलाइन का पालन करे अपने अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें सावधान रहें,मास्क लगाए और हमारा सहयोग करे
*प्रमोद साहू थाना निरीक्षक दबोह*

*✍️पत्रकार सुधांशु मुदगिल NEWS24X7INDIA*