श्री स्व. हुकम सिंह गुर्जर भुतपूर्व नगर निगम उज्जैन निरीक्षक जी का 20/04/2021 आकस्मिक निधन हो गया । उनका जन्म मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील के अंर्तगत ग्राम पंचायत कठुआ गुर्जर के लाला के पुरा पर हुआ उनके पिता श्री स्व. काशीराम गुर्जर थे उनकी शिक्षा दीक्षा 11 वी तक गोहद से हुई । बाकी की शिक्षा उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से गृहण की शिक्षा गृहण करने के उपरांत उनकी नगर पालिका निगम उज्जैन में नोकरी लग गई । उन्होंने पूरी नोकरी ईमानदारी और सत्यता के साथ कि पुरी नोकरी में उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दी ।वो हमेशा सत्य , ईमानदारी का पाठ पढ़ाते रहे ।वो हमेसा सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने को प्रेरित करते थे । उनके दो पुत्र एव एक पुत्री थी तीनों को अच्छी शिक्षा दी ।उनके दो पुत्र कु. हितेंद्र सिंह गुर्जर , कु. जितेंद्र सिंह गुर्जर दोनो ही इंजीनियर हैं । श्री स्व. हुकम सिंह गुर्जर जी आज वो इस संसार में नही रहे । पूरी गुर्जर समाज मे शोक की लहर हैं समाज को बड़ी क्षति हुई हैं।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब