Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस टीम की तत्परता के चलते चोरी गया मशरूका किया बरामद

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतू जिला पुलिस कप्तान द्वारा जिले की पुलिस टीम को लगातार निर्देशित किया जा रहा है, दिनांक 23.04.2021 को थाना माचलपुर में संजय अग्रवाल निवासी आवास कालोनी माचलपुर के द्वारा रिपोर्ट की गई उक्त रा़त्रि मे ही अज्ञात आरोपी द्वारा गोदाम मे घुसकर चोरी की गई है अज्ञात चोर गोदाम से 03 बोरा धनिया व 01 बोरा मसूर चोरी कर ले गए है।
फरियादी की सूचना पर थाना माचलपुर मे अपराध क्रमांक 114/21 धारा 457,380 भादवि के तहत कायम किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी राजगढ श्री अंतरसिंह जमरा के निर्देशन में थाना प्रभारी माचलपुर श्री जितेन्द्र अजनारे द्वारा त्वरित कार्यावाही कर आरोपी को पकडने व चोरी गये मशरूके की बरामदगी के प्रयास प्रारंभ करते हुए मुखविरो को सक्रिय किया गया जिससे अज्ञात आरोपी की पहचान हुई और तत्काल टीम बनाकर दविश दी गई ।
थाना माचलपुर पुलिस की सक्रियता के चलते घटना घटित करने वाले आरोपी विष्णु गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम कालाकुंडल हाल मुकाम आवास कालोनी माचलपुर को पकडने मे पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । आऱोपी से चोरी गए मशरूका 03 बोरा धनिया व 01 बोरा मसूर लगभग कींमती 19000 रूपए बरामद किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी माचलपुर उनि जितेन्द्र अजनारे, सउनि शिवराज मीणा, प्रआर 201 करणसिंह, आर.689 श्रीकांत, आऱ.163 कमलसिंह, आर रविंद्र जाट एवं आऱ. सीताराम का विशेष यागेदान रहा।