Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चोरी की मोटर साईकल से परिवहन करने वाले आरोपी को लिया हिरासत में

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु प्राप्त दिशा निर्देशों के परिपालन में थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने चोरी के वाहन पर अवैध शराब की तस्करी करता एक आरोपी दबोचा है।
दिनांक 22/04/2021 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पेशन प्रो मोटर साईकल एम.पी. 39 एम.आर. 6164 से प्लाास्टिक कैनों में अवेघ शराब लेकर टांडी से पिपलोदी तरफ आ रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर चौकी पिपलोदी के सामने चैकिंग पाईंट लगाया गया वहीं वाहन चेकिंग के दौरान पिपलोदी तरफ से आरहे मोटरसाइकिल वाहन जिसके पीछे दो सफेद कैंने लटकी हुई थी आता दिखाई दिया, जिसे हमराही स्टा‍फ की मदद से रोकने का प्रयास किया वह थोडा रूका और और मोटर साईकल को बैक करके भागने का प्रयास करने लगा जो मोटर साईकल से‍ गिर गया और उठकर भागने लगा जिसे करीब 15-20 कदम से गिरते पडते हुए उस व्यक्ति को पकडकर मोटर साईकल के पास लेकर आये । नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बनेसिंह तंवर उम्र 25 साल निवासी ग्राम टांडी थाना दांगीपुरा जिला झालावाड राजस्थान का होना बताया । मोटर साईकल में पीछे रस्सीं से बंधी सफेद प्लास्टिक की केनों को खोलकर चैक करने पर तीव्र गंध आई। दोनो केनों में हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब होना पाया, उक्त व्यक्ति से शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में लाईसेंस व परमिट मांगा तो कोई कागजात नहीं होना बताया, मौके पर आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब कुल 60 लीटर कीमती 4560 रूपये एवं एक हीरो पेशन प्रो मोटर साईकल एम.पी.39/एम.आर. 6164 कुल कीमती 54560 रूपये की विधिवत जप्त की गई। आरोपी बनेसिंह पिता प्रभूलाल तंवर उम्र 25 साल निवासी ग्राम टांडी थाना दांगीपुरा जिला झालावाड राजस्थान का कृत्य धारा 34(2),49 ए आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से अपराध सदर क्र. 204/21 धारा 34(2) 49ए आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जे.बी.राय थाना प्रभारी थाना राजगढ प्र.आर. 507 जैलसिंह भंवर, आर. 451 खेमेन्द्र खींची एवं आर. 754 हेमंत मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।