
हरदा- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग टिमरनी श्रीमती पूजा पटेल ,श्रीमान थाना प्रभारी महोदय सुशील पटेल थाना टिमरनी के निर्देशन में दिनांक 16/11/22 को थाना टिमरनी से अपराध क्रमांक 731/22और अपराध क्रमांक 732/22 धारा 363 का कायम हुआ।

थाना प्रभारी के द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक टीम गठित कर दोनो बालिकाओं की पतारसी हेतु रवाना किया l टीम द्वारा पतारसी करने पर पाया गया की दोनो बालिका उम्र क्रमशः 14 वर्ष ,16 वर्ष , देवास में है टीम द्वारा देवास पहुंचकर 8 घंटे के भीतर दोनो बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके माता पिता के सुपुर्द किया गया
टीम सदस्य थाना प्रभारी सुशील पटेल , उप निरीक्षक अमित भारद्वाज ,सहायक उप निरीक्षक राजेश रघुवंशी, चालक प्रधान आरक्षक निलेश तिवारी ,आरक्षक महेंद्र रघुवंशी, सायबर सेल आरक्षक मनोज दोहरे की विशेष भूमिका रही l
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना