
हरदा- कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग द्वारा गठित जांच दल द्वारा करताना, सोडलपुर एवं टेमागांव में खाद्य प्रतिष्ठानो, होटल, ढाबो का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शीतल रेस्टोरेंट करताना , कामल्या रेस्टोरेंट करताना, सुंदरम होटल सोडलपुर, पंडितजी ढाबा टेमागांव से कुल 13 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किये गए।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस बी वर्मा ने बताया कि जांच दल में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री प्रशांत सिंह कुशवाह, श्री गीतराज गेडाम, श्रीमती अमृता भट्ट, श्रीमती नियुक्ति उमाहिया शामिल थे। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर के कांबले द्वारा कामल्या रेस्टोरेंट करताना से आटे का एक सेंपल लिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना