
हरदा आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम के लिये शुक्रवार को कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश कुमार लाल ने बताया कि वृत हरदा के पीलीयाखाल, खेड़ीपुरा, अतरसमा, देवतालाब, सकुर कॉलोनी, वृत खिरकिया के ग्राम आमासेल, दीपगांव, धनकार, नाहर जंगल, रोलगांव, खिरकिया का कुचबंदीया व हरिजन मोहल्ला तथा वृत टिमरनी के ग्राम रहटगांव आलमपुर, झाड़पा, बेड़ी में आबकारी विभाग के दल द्वारा दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान कुल 22 पाव देशी मदिरा प्लेन, 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 1060 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जप्त किये गये मुद्देमाल का अनुमानित मूल्य 72554 रूपये है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री के.सी. चौहान, वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री संग्रामसिंह गोरे तथा वृत खिरकिया प्रभारी दीपिका वाईकर सहित आबकारी आरक्षकों व सैनिक शामिल थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना