Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उत्तरप्रदेश के मेरठ में भारतीय सद्भावना मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर सिवालखास स्थित प्राइमरी स्कूल वार्ड पांच नुहाई से सद्भावना शौर्य एवं शांति मार्च रैली निकाली गई। कार्यक्रम आयोजक शकील रजा भारतीय सद्भावना मंच (फरर) राष्ट्रीय सह संयोजक ने किया। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी मां कल्पना अरुंधित रही।

मुख्य अतिथि भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी मां कल्पना अरुंधित ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को शौर्य यात्रा निकालकर याद कर रहे है। देश की आजादी के आंदोलन में सभी ने बलिदान दिया। भारत वर्ष में

अनेकता में एकता की खुशूब आती है। मजहब और जाति के नाम पर बंटे है। हम बांटने की बात नहीं करते, जिन्होंने बांटा है, उन्होंने ठीक नहीं किया। सभी को राष्ट्र सूत्र से बांधेंगे।

भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक शकील रजा कार्यक्रम के आयोजन रहे। उन्होंने कहा कि हिन्दू मुस्लिम भाई भाई है । सद्भावना, प्रेम लाओ और भारत को फिर से मजबूत देश बनाओ। कहा कि राष्ट्रधर्म सबसे बड़ा धर्म है। इस सब इंसान एक है। रैली में उपस्थित सरकारी बैंक चेयरमैन मनिंदर सिंह विनोद जिंदल अनवर कुरेशी शकील रजा भारतीय सद्भावना मंच (फरर) राष्ट्रीय सह संयोजक कपिल शर्मा बागपत सांसद प्रतिनिधि आदि मैदान में कस्बा वासी उपस्थित रहे।