Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

छिंदवाड़ा जिले से 20 किलोमीटर की दूरी एवं उमरेठ से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत मानकादेही कलां के अंतर्गत वन विभाग के जंगल वादियों में स्थित जिले के प्राचीन गोमुख मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष गोमुख परिसर में भव्य मेला लगा हुआ इसी उपलक्ष में 20 नवंबर दिन रविवार को परासिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया एवं उनके सुपुत्र सौरव बाबरिया एवं श्रद्धालु भक्तों के द्वारा रविवार को दोपहर 2 बजे से महा रुद्राभिषेक महाआरती शिव भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिले के प्रसिद्ध प्राचीन गोमुख मंदिर में नवंबर माह की कार्तिक पूर्णिमा से 15 दिन तक भव्य मेला लगता है और यहां की नदी की जलधारा में गों के मुख से जल की धारा बहती ही रहती है विकासखंड परासिया की यह ग्राम पंचायत मानकादेहीकला के मध्य वन क्षेत्र की वादियों में स्थित है गोमुख मंदिर प्राकृतिक व सौंदर्य के साथ प्राचीन प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध है मंदिर में भगवान शिव,पार्वती गणे शकार्तिकेय महावीरस्वामी काल भैरव वीरभद्र चित्रसेन आदि भगवान विराजमान है यह शिव मंदिर के समीप गोमुख आकार की सिला है जिसके बीच से जलधारा निरंतर एक छोटे झरने के रूप में गिरती रहती है, यह गोमुख मेला कई वर्षों से लगता आ रहा है यहां पर श्रद्धालुओं भक्त जनों का आस्था केंद्र बना हुआ है यहां के जल से कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण यहां की जल से स्नान करने व भगवान शिव जी का जलाभिषेक कर पूजन करने से मनोकामना पूर्ण होती है गोमुख मेला आयोजन के दौरान धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों निरंतर चलती रहती है प्रारंभ के गोमुख मेले मे दस दिन तक बहुत भीड़ रहती है पश्चात भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह गोमुख मेला में बहुत अधिक संख्या में दुकानें लगाई जाती है जिसमें आभूषण एवं बर्तनों से लेकर घरेलू सामग्री व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकानें होती है गोमुख मेला समिति व स्थानीय वन सुरक्षा समिति व पुलिस विभाग गोमुख मेला की समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुव्यवस्थित संचालित करती है। गोमुख मेला एवं यह स्थल पिकनिक व पर्यटन की दृष्टि से एक अच्छा स्थल और जिले ही नहीं अन्य जिलों से भी बड़ी श्रद्धा आस्था के साथ इस धार्मिक स्थल गोमुख मंदिर पर आते है श्रद्धालु भक्तगण और यहां पर मिला तरह-तरह की विभिन्न प्रकार की दुकानों से खरीदारी कर मेला का आनंद उठाते हैं