Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बैतूल ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

बैतूल बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टेमनी बने आवास की जांच करने पहुंचे उप सरपंच के साथ सरपंच के पति द्वारा मारपीट की गई।

 

मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है दीपक की पड़ताल की गई तो पता चला वीडियो ग्राम पंचायत टेमनी का था मामला ऐसा सामने आ रहा है कि शीतल मिश्रा आवास (BC) बैतूल ग्राम पंचायत टेमनी मे आवास की जांच के लिए पहुँची । इसी दौरान शीतल मिश्रा आवास (BC) बैतूल के सामने ही सरपंच भावना खातरकर के पति आशीष खातरकर, जनपद सदस्य धन्नुलाल उइके एवं टेमनी निवासी अमर पंद्राम द्वारा उपसरपंच सुखलाल उइके के साथ मारपीट की गई। जिसमे सुखलाल को गंभीर चोटे आयी है। पूरी घटना की शिकायत की जानकारी जिला पंचायत सीईओ. को की गई एवं थाना कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उपसरपंच से मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच के पति द्वारा पंचायत के कार्यों में दखल दिया जाता है एवं पंचायत के कार्यों को प्रभावित किया जाता है इस बात से रोकने पर पति द्वारा मुझ पर हमला किया गया है। इसी विषय को लेकर आज उपसरपंच अपनी ग्राम पंचायत में रहने वाले निवासियों के साथ लगभग आधा सैकड़ा ग्राम वासियों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द सरपंच पति आशीष खातरकर पर कार्रवाई करने की मांग की।