संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ बैतूल
*जिले के एकमात्र स्टेडियम में नहीं है शौचालय की व्यवस्था*

बैतूल:- बैतूल जिले का एकमात्र खेल मैदान लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम जहाँ रावण दहन से लेकर अनेको प्रतियोगिता होती रहती है। सैकड़ों की तादाद में बच्चे प्रतिदिन सुबह शाम खेलने आते हैं और अपनी तैयारियां करते हैं जहां बालिकाएं भी आती है, जिनके लिए उचित शौचालय की व्यवस्था नहीं है और जो शौचालय बना है उसमें न ही दरवाजे है और नहीं वहाँ किसी प्रकार की स्वच्छता का उचित ध्यान रखा जा रहा है । स्वच्छता का ढोंग पिटने वाली नगरपालिका लाखों रुपए स्वच्छता पर खर्च कर रही है लेकिन लाल बहादुर स्टेडियम में बने शौचालय पर अभी तक इनका ध्यान क्यों नहीं गया। नगर पालिका से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर बने स्टेडियम में ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है तो पूरे शहर में क्या स्थिति होंगी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। इस ओर न ही नगर पालिका का ध्यान है और न ही कोई जन प्रतिनिधि का ध्यान है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग