Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महानंदानगर निवासी सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री के घर से चोरी करने वाला आरोपी किरायेदार निकला अपराधी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया

इरफान अन्सारी रिपोर्टर

उज्जैन सोने के आभुषण करीबन 1,60,000 रुपये बरामद

थाना माधवनगर पुलिस द्वारा महानंदानगर कालोनी निवासी सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री राधेश्याम सोलंकी पिता गिरधारीलाल सोलंकी उम्र 75 साल निवासी महानंदानगर बी सेक्टर उज्जैन के घर से चोरी मे आरोपी निरंजन उर्फ़ राजू शर्मा पिता भेरूलाल शर्मा निबासी बाफना पार्क उज्जैन

किरायेदार को निरंजन को अपराध कायमी के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी की गई रकम सोने की रकम करीबन 1,60,000/- रुपये बरामद करने में थाना माधवनगर उज्जैन पुलिस को सफलता हासील हुई।

थाना माधवनगर क्षेत्र में रहने वाले फरियादी राधेश्याम सोलंकी पिता गिरधारीलाल सोलंकी निवासी महानंदानगर बी सेक्टर उज्जैन ने दिनांक 20/11/2022 को अपनी पतनी के साथ घर से बाहर गए थे उनके पोरसन की चाबी ताला लगाकर अपने किरायेदार निरंजन को दी। जिस के बाद किराएदार ने मौके का फायदा उठाकर घर मे रखे लोहे के दिवान के अन्दर के लॉक को तोड कर उसमे रखे सोने के आभुषण व नगदी 50,000/- रुपये चुरा लिये थे जिसकी जानकारी फरियादी को दिनांक 20/11/2022 को लगी जिस पर फरियादी के द्वारा थाने पर रिपोर्ट कि गई जिसकी रिपोर्ट पर से थाना माधवनगर पर अप क्र. 605/22 धारा 457,380 भादवि. का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जिस पर से नगर पुलिस अधीक्षक के आदेश से थाना माधवनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी संदेही को अपराध पंजीबद्ध होने के बाद 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर चोरी गये सोने की आभुषण की किमती करीबन 1,60,000/- रुपये व नगदी 50,000/- रुपये मे से नगदी रुपये आरोपी

द्वारा अपने सौक पर खर्च करने पर बरामद नहीं हुये। सोने के आभुषण किमती करीबन 1,60,000/- रुपये आरोपी से जप्त किये गये। बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।

टीम में सराहनीय भुमिका निरी. मनीष लोधा, सउनि लक्ष्मीकान्त गौतम, आर. 187 अमरनाथ, आर. 491 सुभाष मावई, आर. 215 धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, आर. 1013 कुलदीप, सै. राहुल जैन, सै. कमलेश की विशेष भुमिका रही।