Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पत्रकार इंद्रेश सूर्यवंशी के साथ हुई मारपीट के विरोध में पत्रकार हुए एकजुट, आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर तराना प्रेस क्लब तराना ने एसपी महोदय के नाम………।

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर


पत्रकार इंद्रेश सूर्यवंशी के साथ हुई मारपीट के विरोध में पत्रकार हुए एकजुट, आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर तराना प्रेस क्लब तराना ने एसपी महोदय के नाम एसडीपीओ राजाराम अवास्या एवं तहसीलदार डीके वर्मा को संयुक्त रूप से सौंपा ज्ञापन

एंकर,
*तराना नगर के प्रमुख स्थानीय नाचन बोर चोराहा पर विगत दिनों 19 नवम्बर को दोपहर 2 बजे के लगभग IBC 24 न्यूज चैनल के पत्रकार इंद्रेश सूर्यवंशी जोकि उज्जैन से तराना होकर अपने दोस्त रवि यादव के साथ अपनी निजी कार से एक निजी काम के लिए ग्राम कड़ाई जा रहै थे तभी नाचनबोर तिराहा पर एक बाइक सवार मोटर पंप लेकर गुजरा जिसके कारण उक्त कार में स्क्रैच आ गया पत्रकार इन्द्रेश सूर्यवंशी उक्त बाइक सवार को जब समझाने गए तो बाइक सवारों ने अपशब्द का प्रयोग कर गाली गलौच की एवं पत्रकार के साथ मारपीट की करीब आधे घण्टे तक गाली गलौच एवं मारपीट का दौर चलता रहा लेकिन तराना पुलिस मोके पर नही पहुंची तत्पश्चात पत्रकार इन्द्रेश सूर्यवंशी द्वारा तराना थाने पहुँचकर शिक़ायत दर्ज करवाई गई पत्रकार के साथ हुई इस घटनाक्रम के बाद पत्रकार जगत में आक्रोश देखा जा रहा है वहीं इस मामले को लेकर तराना प्रेस क्लब तराना द्वारा अध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में तराना थाना पहुंचकर जमकर नारेबाजी की गई एवं पुलिस अधिक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के नाम एसडीओपी राजाराम अवास्या एवं तहसीलदार डीके वर्मा को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि पत्रकार इन्द्रेश सूर्यवंशी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए एवं जिस तरह अन्य अपराधियों के साथ सख़्ती बरती जाती है ठीक उसी तरह इन आरोपियों के साथ भी सख़्ती के साथ पेश आया जाए एवं आरोपियों का नगर में जुलूस भी निकाला जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह से समाज के चौथे सतम्भ पत्रकरों से साथ कोई घटनाक्रम ना कर सके ज्ञापन का वाचन तराना प्रेस क्लब तराना के उपाध्यक्ष सैय्यद नियामत अली ने किया ज्ञापन देने में तराना प्रेस क्लब तराना अध्यक्ष सुभाष जोशी , वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार किशन जोशी , पत्रकार नईम आफ़ताब , पत्रकार पीयूष कलोशिया , सैय्यद नियामत अली , विपीन मित्तल , विशाल बोड़ाना , अरशद जागीरदार , अजय परमार , लखन भाटी मुख्य रूप से उपस्थित थे