कार्यक्रम में देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


आगामी 26 नवम्बर को डॉ. हरिसिंह गौर जयंती के अवसर पर सागर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। गौरव दिवस पर सागर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए प्रसिद्ध गायक उदित नारायण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, वे अपनी जादुई आवाज से सागर वासियों का मनोरंजन करेंगें।
प्रसिद्ध गायक उदित नारायण 26 नवंबर को शाम 5 बजे गौर मूर्ति, तीनबत्ती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कलेक्टर सागर दीपक आर्य ने जिले वासियों से आग्रह किया है कि गौरव दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने कार्यक्रम में जिले वासियों को आमंत्रित भी किया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है