Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर



सरदारपुर -ग्राम पंचायत बरमंडल में अतिक्रमण से आमजन परेशान वैसे तो प्रशासन की व सरकार की सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से बचाने की जिम्मेदारी है, वे सरकारी स्कूल व अस्पताल को अतिक्रमण से नहीं बचा पा रहे हैं।ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय के बरमंडल हायर सेकेंडरी स्कूल व अस्पताल का सामने आया है। यह दोनों ही स्कूल के भवन आसपास ही पिछले कई सालों से अतिक्रमण की चपेट में हैं। स्कूल व अस्पताल प्रबंधन शुरूआत से लेकर अभी तक लगातार समय-समय पर विभाग के अधिकारियों से लेकर राजस्व व प्रशासनिक आला अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की जा सकी है। जिसका खामियाजा स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्टाफ को परेशानी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। वहीं लाबरिया दसाई मेन रोड पर भी अवैध अतिक्रमण कर सड़क किनारे ही दुकानें लगा रखी है जिसके चलते स्कुली बच्चों व राहगीरों को निकलने में बड़ी परेशानी हो रही है। प्रशान को कितनी ही बार खबरों के माध्यम से चैताया जा रहा है फिर भी ना ही स्वास्थ्य विभाग इस और ध्यान दें रहा है ना ही राजस्व विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं विगत दिनों मोज़ा पटवारी राजेन्द्र कुमार सोनी के द्वारा सड़क पर किये अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिये थे लेकिन इन लोगों पर नोटिस का भी कोई असर आज तक नहीं हुआ। इससे तो ऐसा प्रतीत होता है की इन लोगों में प्रशासन का कोई डर ही नहीं है तभी तो इन्होंने नोटिस को भी नजरंदाज कर दिया। विभाग भी को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।