Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल योजनाएं निर्मित की जा रही हैं वहां पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत कराएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत , जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने बैठक में कहा कि आगामी 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन हरदा में आयोजित होगा । इस सम्मेलन की तिथि का गांव गांव में तथा शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि गरीब परिवारों की अधिक से अधिक कन्याओं का विवाह शासकीय खर्चे पर हो सके। उन्होंने सभी एसडीएम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करें । उन्होंने कहा कि विवाह सम्मेलन से पूर्व सभी समाजों के अध्यक्ष व सचिवों से चर्चा कर विवाह सम्मेलन की तिथि व आयोजन के बारे में उन्हें बताएं, ताकि अधिक से अधिक कन्याओं का विवाह इस सम्मेलन में हो सके। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन भी होगा।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ही पंचायत सचिव उनका अधिग्रहण करें । आधी अधूरी योजनाओं का अधिग्रहण न करें। उन्होंने उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों से कहा कि वे भी अपने भ्रमण के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखें , तथा गुणवत्ता खराब पाए जाने पर अधिकारियों से उसकी शिकायत करें ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍