
13 दिसम्बर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान हरदा आयेंगे
कृषि मंत्री श्री पटेल ने मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी-

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने बुधवार को स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 7 से 13 दिसम्बर तक हरदा में जया किशोरी जी की भागवत कथा होगी। इसके समापन दिवस 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया है।

इस सम्मेलन में गायत्री पद्धति से हिन्दू कन्याओं का विवाह होगा। उन्होने बताया कि कथा के समापन अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान भी नवविवाहित कन्याओं को आशीर्वाद देने सपरिवार आएंगे ।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना