पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती शीतला पटले जी और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद परासिया समन्वयक संजीव भावरकर जी के निर्देश अनुसार ग्राम कुण्डाली खुर्द में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक एवं बीएसडब्ल्यू छात्र मनेश भलावी द्वारा शास. माध्यमिक शाला कुण्डाली खुर्द के छात्र/ छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत संविधान दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई। और ग्राम वासियों को नशा ना करने की सलाह दी गई और नशा से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी भी दी गई। शपथ ग्रहण में शाला प्रधानाध्यापक अर्चना बुनकर, शिक्षक मीना नागवंशी, गजननंद सूर्यवंशी, मुकेश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र भारत एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ