मोहन शर्मा रिपोर्टर


गुना। जैन समाज के गौरव विकास जैन एम.आर एवं उनके साथी का कुछ दिन पूर्व वीनागंज सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। जिसको लेकर आज क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव ने विकास जैन के निधन पर उनके घर पहुँच विकास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही सांसद द्वारा इस दुःख की खड़ी परिजनों को संबल प्रदान कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके निवास पर उपस्थित जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन एवं समस्त प्रबंध कार्यकारिणी समिति द्वारा पीड़ित परिवार को सरकार की ओर मदद दिलाने का आग्रह किया गया। बता दे कि विकास के परिवार में वही कमाने बाला था जो अव नही रहा । उसकी एक 6 वर्ष की छोटी बेटी है और बुजर्ग माता पिता है जो बीमार बने रहते है। अब उनके ऊपर घर चलाने का संकट ही खड़ा हो गया है। इस मौके पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह धाकड़, टिंकल जैन, सचिन शर्मा, मनु सिंह मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है