Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


मोहन शर्मा रिपोर्टर

सांसद श्री यादव ने मंडल कार्यसमिति की ली बैठके एवं बूथ प्रभारी के घर किया भोजन

बमोरी। मप्र भाजपा के प्रवक्ता एवं क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव ने शनिवार को बमोरी विधानसभा के एक दर्जन से अधिक गांव का दौरा किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद डॉ यादव का सुवह 9 बजे गुना आगमन हुआ और वह विधा भारती के कार्यक्रम में सम्मलित होकर बमोरी विधानसभा के फतेहगढ़ बमोरी व सिरसी मंडल पहुंचे जहाँ उन्होंने मंडल कार्यसमिति, मोर्चा प्रकोष्ठ सहित बूथ समितियों की बैठक ली व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद डॉक्टर के पी यादव महूगढ़ा, बेरखेड़ी सुजा खेड़ी, झागर, धाननखेड़ी, बनेह, साइन बोर्ड, लालोनी, मंगरोड़ा, बरसाती, भिडरा, कलोरा, मछरेया, ग्वारखेड़ा, बमोरी, फतेहगढ़, सिरसी आदि स्थानों पर पहुंचे व कार्यकर्ताओं से भेंटकर उनकी समस्याओं को जाना।
इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने फतेहगढ़, बमोरी एवं सिरसी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली,जिसमें सांसद डॉक्टर के पी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। शासन द्वारा जो जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उन योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर पात्र हितग्राहियों तक हो इसके लिए शासन के साथ समन्वय बनाते हुए हमें कार्य करना है।
इस अवसर पर बमोरी में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बूथ प्रभारी बाबूलाल करार के यहां सांसद डॉक्टर यादव ने भोजन किया. इस अवसर पर उनके साथ कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़, सांसद प्रतिनिधिगण सचिन शर्मा, मनु सिंह पाड़ोन, राजू यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, रमेश मालवीय सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद यादव ने निधन पर किया शोक व्यक्त

मीडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान सांसद डॉ के पी यादव ग्राम साइन बोर्ड में जितेंद्र किरार की दादी, ग्राम मगरोड़ा में सुमन मीना की माताजी, ओमकार मीना की माताजी चंद्र प्रकाश मीना की माताजी, बालकिशन मीना की पुत्री एवं गुना में देवेंद्र जैन के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को संबल दिया।