ब्यूरो चीप भुजबल जोगी





मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डॉ. हरिसिंह गौर की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया नमन
केन्द्रीय राज्य मंत्री पटेल ने पुष्प चक्र अर्पित कर किया नमन
_
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में गौर समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पूर्व मुख्यमंत्री पं. रविषंकर शुक्ल की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया, केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलषक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी डॉ. गौर और पं. रविषंकर शुक्ल की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इसी क्रम में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया।
इस मौके पर सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, इस अवसर पर डॉ. हरिसिंह गौर विष्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, गौरव सिरोठिया, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, कुल सचिव संतोष सोहगौरा, सुबोध जैन, संजय जैन, सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसीक्रम में डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…