प्रकाश मालवीया की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक खरगोन के फोलो गार्ड में ड्यूटी कर रहे सउनि अनारसिंह जाधव निवासी पुलिस लाइन खरगोन का दिनांक 15.04.2021 को स्वास्थ्य खराब होने से कोविड-19 टेस्ट कराया गया जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होने से होम आइसोलेट किया गया था |
दिनांक 18.04.2021 को स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने से जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया जहा पर स्वास्थ्य में आराम होने पर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तथा सिटी स्कैन करवाया गया, दिनांक 20.04.2021 को अचानक स्वास्थ्य खराब होने से सउनि को पुनः जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया | सउनि पूर्व से बीपी एवं शुगर रोग से पीड़ित थे सउनि के परिवार में कोई भी सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव नहीं था | सउनि अनारसिंह जाधव को सांस लेने में तकलीफ होने से दिनांक 23.04.2021 को जिला अस्पताल खरगोन आईसीयू में शिफ्ट किया गया तथा सउनि का दिनांक 27.04.2021 को सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल खरगोन में देहांत हो गया |
पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अति. पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री जीतेन्द्र सिंह पंवार ,अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ नीरज चौरसिया, एसडीओपी खरगोन श्री रोहित अलावा एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेखा रावत व पुलिस फ़ोर्स के द्वारा कोरोना योद्धा सउनि अनारसिंह जाधव के पार्थिव शरीर को पीपीई किट पहन कर गार्ड ऑफ़ ऑनर दिय गया |

More Stories
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*
सनावद कृषि उपज मंडी में करोड़ों की ठगी के शिकार किसानों की भूख हड़ताल विधायक सचिन बिरला से चर्चा के बाद क्रमिक अनशन में बदल गई।
अधिकारियों की टीम ने किया छात्रावासों का निरीक्षण