जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर


चौरई । जनपद पंचायत चौरई अंतर्गत ग्राम पंचायतों से निर्वाचित सरपंचों ने बैठक आयोजित कर रविवार को सरपंच संघ का गठन करते हुए सर्व सहमति से ग्राम पंचायत हिवरखेड़ी के सरपंच डा मुकेश वर्मा को सरपंच संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश वर्मा को बधाई प्रेषित की है ।
उक्त बैठक में जंप अध्यक्ष सरोज रघुवंशी, जंप उपाध्यक्ष शैलकुमारी वर्मा सहित 13 जनपद सदस्य एवं 50 से अधिक सरपंच मौजूद रहे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया