एस पाटीदार रिपोर्टर


दिनांक-29/11/2022VO :-"मन चंगा तो -कठौती में गंगा "के चरितार्थ पर गीता ज्ञान प्रचारक समिति के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस पर कथावाचक पंडित अनिल जी शर्मा धम्मेसवर आश्रम देवास ने बताया कि भिखारी को किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती है ।भगवान प्रेम के भूखे होते हैं । यदि शरीर और जेब मजबूत हो तो भजन हो सकता है। " भजन कर मस्त जवानी में -बुढ़ापा किसने देखा है।" भजन गीत पर श्रोता झूम उठे। सुखदेव जी महाराज एवम राजा परीक्षित का दृष्टांत सुनाया । भगवान के काम मे बड़े लोग धर्म में नहीं आते है।आज रात्रिकालीन में "नानी बाई को मायरो की कथा " गंगा बेन पहाड़े मुन्दी खण्डवा द्वारा प्रारंभ होगी जो कि 3 दिसंबर तक चलेगी। आजकल रिश्ते गोरा रंग एवम बड़ी पार्टी देखकर करते हैं ।जिनके गुण और कर्म ठीक नही होते।संसार छोड़कर जाता है जिसने अच्छे कार्य किये।उनको ही याद करते है कि वह अच्छा था ।गरीबों की सेवा करता था। नाथद्वारा में नाथ जी भी सांवले थे। कथा में पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग धार के टीकम जी पाटीदार जाटपुर, मुख्य यजमान सुरेश पटेल- भगवती पटेल, , एडव्होकेट नारायण जी चोयल, जगदीश मुकाती, जगदीश पाटीदार अध्यापक, श्रीमति पिंकी अग्रवाल, मोहन सोनी सपत्नीक, लुणाजी वृक्षप्रेमी, एवम मातृ शक्ति उपस्थित थी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है