ब्यूरो चीफ वाजिद अली कुरेशी

आवेदक : रमेश, पिता सुरतन मुनिया के काका- किडिया के नाम ग्राम खुटाया में जमीन है । उक्त जमीन पर 21 गांजे के पौधे जप्त होने पर थाना कल्यानपुरा में अपराध पंजीबद्ध है । उक्त प्रकरण में बदीया जेल में बंद है । अन्य तीन भाइयों को आरोपी न बनाने के एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी । आवेदक के उक्त आवेदन की तस्दीक उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर आज 29.11.2022 को आरोपी चौकी प्रभारी को पुलिस चौकी अंतर बेलिया परिसर में आवेदक से ₹20,000 लेते हुए ट्रैप किया गया ।आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के तहत कार्यवाही अभी जारी है |

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…