Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर परिषद धरमपुरी जिला धार को क्षैत्रिय विधायक पांचीलाल मेड़ा द्वारा अपनी विधायक निधि से नगर की पेयजल परिवहन के लिये निकाय को 02 नग (5000 लीटर युक्त) टेंकर दिये गये

इसरार खान की रिपोर्ट

इसरार खान की रिपोर्ट

धरमपुरी नि.प्र./नगर परिषद धरमपुरी जिला धार को क्षैत्रिय विधायक पांचीलाल मेड़ा द्वारा अपनी विधायक निधि से नगर की पेयजल परिवहन के लिये निकाय को 02 नग (5000 लीटर युक्त) टेंकर दिये गये जिससे नगर के सभी वार्डो में पानी की आवश्यकतानुसार पुर्ती की जा सकें। तथा निकाय को शासन से 02 डोर-टू-डोर कचरा वाहन प्राप्त हुऐ है जिससे नगर में डोर-टू-डेोर वाहन के माध्यम से गिला-सुखा कचरा संग्रहित किया जावेगा। गुरूवार को स्थानीय राजाबाड़ा चैक में क्षैत्रिय विधायक पांचीलाल मेड़ा, न.प. अध्यक्ष शब्बीर पहलवान, उपध्यक्ष तिलोक पिपले द्वारा दो टेंकरो एवं दो कचरा वाहनों का फिता काटकर वाहन चालको को चाॅबी सौपी गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामप्रसाद भांवरे, पार्षद हाजी बाबु खाॅन, नौशाद बादशाह, अखिलेश जगताप, संजय सोनी, नरेन्द्र नाना सेन, सुरेन्द्र पटेल, शिवजी राठौड़, शाहबाज खाॅन, सल्लु नेता, आशिक खाॅन (भुरू), न.प. उपयंत्री पंकज शर्मा, शरीफ मोहम्मद, नारायण मण्डलोई, उमेश वर्मा, अरविन्द्र कानूनगो, कमलेश भावसार, प्रशान्त शर्मा, गोविंद गुप्ता, सज्जनसिंह बघेल आदि उपस्थित थे।