Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सिलवानी नगर की विरासत को संबारने व विकास की गाथाओ का वक्ताओं ने नगर गौरव दिवस के कार्यक्रम में किया गया वर्णन।……।

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन सिलवानी

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

स्लग सिलवानी नगर की विरासत को संबारने व विकास की गाथाओ का वक्ताओं ने नगर गौरव दिवस के कार्यक्रम में किया गया वर्णन। पौधरोपण, रैली, चित्रकला आदि का भी किया गया आयोजन। प्रतिभागियो को किया गया सम्मानित।
प्रथम नगर परिषद अध्यक्ष का सीएमओ ने किया सम्मान।
नगर परिषद कार्यालय में किया गया आयोजन।

एंकर रायसेन जिले की तहसील सिलवानी मे नगर की विरासत को सहेजने व विकास के कामो से नगर के लोगो को अवगत कराने के लिए नगर परिषद के द्वारा नप परिसर में नगर गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर रैली, चित्रकला, पौधरोपण,रंगोली आदि कार्यक्रम भी संपन्न किए गए।
कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, प्रथम नगर परिषद अध्यक्ष रिशु विभोर संजय मस्ताना पार्षद प्रतिनिधि मिलन जैन पार्षद प्रदीप कुशवाहा आदि ने संबोघित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में नगर में बीते सालो में हुए विकास कार्यो का स्मरण करते हुए नगर की विरासत के साथ ही आत्म गौरव के भाव, विकास हेतु स्थानीय इतिहास, शहरी अधो संरचना, पर्यावरण, विकास अवश्यकताओं, नगर के सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत, नगर के विकास में नागरिकों की भागीदारी नागरिक सुविधा स्वच्छता नागरिकों में सदभाव सहजता परस्पर सहयोग की भावना को लेकर अपने विचारो को उपस्थितो के समक्ष सिलेवार रखा। नगर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं देश की आजादी के आंदोलन में सहयोग करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को भी याद किया ।चित्रकला, शतरंज, पौधरोपण का भी किया आयोजनः————-
कार्यक्रम के दौरान परिसर में अतिथियो के द्वारा फूलदार पौधो का रोपण भी किया गया।यहां पर चित्रकला में सलोनी कुशवाहा, डिसी नामदेव, देव साहू,आयुषी गौर शतरंज में अदिती गौस्वामी, वेदांती शर्मा,
मुस्कान यादव, वैषना विष्वकर्मा, रंगोली में ज्योति सेन, तनु चौरसिया,
सिद्वि नामदेव तथा श्रैया चौरसिया के द्वारा सहभगिता की जाकर कला का
बेहतर प्रदर्षन किया गया। चित्रकला,रंगोली व शतरंज में सहभागिता करने
वाले सभी प्रतिभागियो को अतिथियों के द्वारा प्रषस्ति पत्र व स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नप कर्मचारी देवेंद्र रघुवंशी ने किया। जवकि आभार माना सीएमओ सुनील कुमार जैन ने । प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा विद्या की देवी मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। यहां पर अतिथियो का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।
निकाली गई रैली———
इस मौके पर नगर में एक रैली भी निकाली गई। जो कि कार्यक्रम स्थल से
प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बजरंग चौराहा पहुचीं। यहां से
रैली वापस प्रारंभिक स्थल नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर समाप्त हो गई।रैली में शामिल बड़ी संख्या में पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, स्कूली
छात्राए, नप कर्मचारी आदि शामिल हुए।