मुकेश अम्बे रिपोर्टर



बड़वानी शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया, इस उपलक्ष में एन.एस.एस. इकाई के सभी विद्यार्थियों के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ रणजीत सिंह मेवाडे एवं डॉक्टर श्वेता कटियार डॉ राजमल सिंह राव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रणेता पुरुष स्वामी विवेकानंद जी एवं अमर शहीद भीमा नायक जी की प्रतिमा को पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन करके उन्हें सम्मान दिया एवं महाविद्यालय के उद्यान में महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ सफाई की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ विद्यार्थी गंगाराम जाधव, हरीश चैहान, मांगीलाल पंवार, गणेश कुशवाह, सचिन भूरिया, मांगीलाल पंवार, रामदेश, दिनेश कन्नौज करमसिंह ,अजय चैहान ,मंगल पंवार ,धरम डावर आदि की उपस्थिति में महाविद्यालय के संपूर्ण उद्यान में साफ सफाई अभियान चलाया जाए।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया