*गरीब छात्र छात्राओं को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े वितरित किए*
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी



शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलगन में विद्यालय के गरीब छात्र छात्राओं को प्राचार्य राममिलन मिश्रा द्वारा ठंड के गर्म कपड़े वितरित किए गए। इससे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली प्राचार्य मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष गरीब छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार अपने स्वयं के फंड से छात्रों को गर्म कपड़े वितरित करते हैं और ऐसे विद्यार्थियों को विशेष रूप से विद्यालय परिवार सहायता करता है जिनके पालक नहीं है या जिन बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है विद्यालय परिवार के प्राचार्य एवं प्रत्येक शिक्षक एक-एक बच्चे को गोद ले लेता है इसकी समस्त जवाबदेही वह है टीचर बच्चों की पढ़ाई लिखाई बच्चों को कपड़े और समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराता है ऐसे बच्चों को पैसों की कमी के कारण उनको किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो उनको लगातार सहायता के लिए तत्पर रहते हैं विद्यालय परिवार में उपस्थित रहे नीति अवस्थी, पुरुषोत्तम नगायच, अरविंद गोस्वामी, संदीप राजपूत, अमोल अहिरवार, रविंद्र दांगी, वैशाली जैन, अर्चना पाठक, अनीशा पटेल, रचना, निधि तिवारी आदि लोग इस अवसर पर उपस्थित रहें

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया