Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मध्यप्रदेश यूनिसेफ टीम एवम ममता एच आई एम सी की टीम द्वारा महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा संचालित संस्था वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र), राजकीय बाल आश्रम एवम सीएम राइस स्कूल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुसाखेड़ी इंदौर का किया गया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ वाजिद अली कुरेशी

इंदौर जिले में यूनिसेफ की कंट्री ऑफिस से डेप्युटी ऑपरेशन हेड मिस लाना एवम चीफ फील्ड ऑफिसर मिस मार्ग्रेट ग्वाडा एवम मध्यप्रदेश यूनिसेफ टीम एवम ममता एच आई एम सी की टीम द्वारा महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा संचालित संस्था वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र), राजकीय बाल आश्रम एवम सीएम राइस स्कूल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुसाखेड़ी इंदौर का निरीक्षण किया गया,

निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक महिला एवम बाल विकास विभाग, इंदौर संभाग श्रीमती संध्या व्यास, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पोरवाल, स्थानीय शिकायत समिति अध्यक्ष सुश्री मनीषा पायक प्रभारी प्रशासक श्रीमती मीनाक्षी हरवंश आदि उपस्थित रहे,
टीम के साथ इंदौर जिले में बच्चों महिलाओं एवम किशोरों के साथ होने वाले कार्यक्रमों गतिविधियों एवम सरकारी योजनाओं से बच्चो को मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा की गई, संयुक्त संचालक महिला एवम बाल विकास विभाग, श्रीमती संध्या व्यास के द्वारा जिले में यूनिसेफ के सहयोग से विभाग के द्वारा बच्चों महिलाओं एवम किशोरों के साथ किए जाने वाले कार्यों को सराहा गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया के द्वारा सरकारी योजनाओं से बच्चों को कैसे लाभ दिलवाया गया उसके बारे में बताया गया, एवम विभाग के द्वारा जिले में बाल विवाह को रोकने के प्रयासों, जिला टास्क फोर्स का गठन आदि के बारे में जानकारी दी गई।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पोरवाल, के द्वारा नाबालिग बच्चों को कैसे समिति के द्वारा सहायता दी जाती है एवम कैसे बच्चे चाइल्डलाइन के द्वारा समिति में प्रस्तुत किए जाते है , एवम चाइल्ड अब्यूज के केसेज को कैसे हैंडल किया जाता है के बारे में जानकारी दी।
स्थानीय शिकायत समिति अध्यक्ष सुश्री मनीषा पायक के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक शोषण के एक्ट पर बात करते हुए बताया कि सभी सरकारी एवम गैर सरकारी कार्यालयों में समिति के सदस्यों की सूची लगाना एवम नियमित बैठक कर प्राप्त शिकायत पर शीघ्रता से कार्य करना, के बारे में विस्तार से बताया।
प्रभारी प्रशासक श्रीमती मीनाक्षी हरवंश के द्वारा वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को सखी केन्द्र द्वारा प्रदान कि जाने वाली सहायताओ से लेकर कार्यालय के संचालन की कार्यवाही को समझने का प्रयास किया गया, एवम पीड़ित महिलाओं को कैसे न्याय दिलाया जाता है,साथ ही पीड़ित महिलाओं को सलाह के बाद कैसे पुनः परिवार से जोड़ा जाता है के बारे में बताया गया। काउंसलर अलका जी एवम केस वर्कर शिवानी के द्वारा वन स्टॉप सेंटर कार्यालय की समस्त जानकारी अतिथियों को दी गई।
मिस लाना के द्वारा बच्चों और महिलाओं को हिंसा से मुक्त कराने के लिए जो प्रयास महिला एवम बाल विकास विभाग, और बाल कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे है वो सराहनीय है साथ ही लोगों में जागरूकता अभियान के माध्यम से कार्यक्षेत्र में लैंगिक हिंसा कानून की जानकारी देना आवश्यक हो,
इसके बाद टीम के द्वारा सीएम राइस स्कूल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुसाखेड़ी इंदौर का निरीक्षण किया गया,
जिसमे सभी अतिथियों का प्राचार्य, उप प्राचार्या एवम एसपीसी स्कूल नोडल अध्यापिका श्रीमती राशि परिहार,एवम बच्चों के द्वारा तिलक लगाकर एवम माला पहना कर स्वागत किया गया, श्रीमती राशि परिहार के द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए टीम को एसपीसी के कार्यों से विस्तार से अवगत कराया,
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के द्वारा एसपीसी स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की जानकारी टीम को दी गई की कैसे बहुत ही आत्मविश्वास के साथ बच्चे गलत के खिलाफ आवाज उठाने लगे है और बच्चों में एक परिवर्तन देखने को मिल रहा है अपने साथ साथ बच्चे अपने समुदाय के बच्चों को भी शिक्षित कर रहे है,
बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके घर में पिताजी शराब पीकर मां को मरते थे फिर एसपीसी से जुड़े होने के कारण पुलिस अधिकारी के साथ फोटो लेकर अपने पिताजी को दिखाया और बोला की अब आप ऐसे मां को नही मारोगे अगर दुबारा ऐसा किया तो पुलिस में शिकायत हो जायेगी, उसके बाद उस लडकी के पिताजी ने शराब भी पीना बंद कर दिया और घर में मां से मारपीट करना भी बंद कर दिया,
बच्चे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझे एवम उनको साझा किया, एवम भविष्य में वे भी सिविल सर्विसेज में जा कर देश की सेवा करना एवम बच्चों एवम महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को पूरी तरह समाप्त करने के प्रयास करना चाहते है ।
श्रीमती राशि परिहार के द्वारा बच्चों का नेतृत्व करते हुए बच्चों के लिए विभागीय प्रयासों को और बढ़ाने पर जोर दिया गया एवम ज्यादा से ज्यादा बच्चों को एसपीसी योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया।
भ्रमण के दौरान मिस लाना एवम मार्ग्रेट ग्वाडा ने बच्चों से सवाल जवाब करते हुए चर्चा की एवम उनके द्वारा किए गए प्रयासों की एवम उनके ज्ञान की प्रशंसा की,
मिस लाना ने बच्चों को सराहना करते हुए कहा कि वो ही भारत का भविष्य है और यूनिसेफ के कार्यों का केंद्र बिंदु है , इसी तरह से आगे बढ़ते रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्या, इंस्पेक्टर राधा जामोद एवम निरीक्षक शिवम ठक्कर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।