नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ




एंकर रायसेन। शासकीय प्राइमरी स्कूल मुंगालिया के इन दिनों हाल बेहाल है।वर्तमान में यह स्कूल एक अतिथि शिक्षक और शिक्षक दीपक नामदेव के भरोसे चल रहा है । यहां पदस्थ सहायक शिक्षिका सोभना श्रीवास्तव की मनमानी और स्कूल देर से आना और जल्दी घर चली जाने की तर्ज पर चल रहा है ।ऐसी स्थिति ।इन स्कूली छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस मामले की शिकायत जब पूर्व सरपंच संजय मीणा सहित ग्रामीणों ने बीआरसी सांची को भी की थी।बीआरसी सांची की जांच टीम स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बातचीत करके पंचनामा बनाकर भी ले आई।लेकिन बावजूद इसके मंगलवार को वह शिक्षिका दोपहर 12:30 बजे स्कूल पहुंची। जब मीडिया कर्मियों की टीम ने उनसे देर से आने की पूछताछ की ।वह साफ मुकर गई बच्चों को डांटफटकार करके अपने पक्ष में बोलने के लिए मजबूर कर दिया। जबकि 1 दिन पहले भी गांव के एक युवक ने लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया जारी किया था ।वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना रहा ।ग्रामीणों ने बताया कि सहायक शिक्षिका श्रीवास्तव की मनमानी लंबे समय से चल रही है। इस वजह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में यह स्कूल एक अतिथि शिक्षिका और शिक्षक दीपक नामदेव के भरोसे चल रहा है ।
ग्रामीण बोले स्कूल में योग्य ईमानदार शिक्षक को किया जाए पदस्थ….
बताया जा रहा है कि सहायक शिक्षिका के प्राइमरी स्कूल में आने जाने का समय निर्धारित नहीं है ।आलम यह है कि वह मनमाने समय में स्कूल आती है और तफरीह करके अपने घर चली जाती है। ग्रामीणों ने सहायक शिक्षिका को तबादला अन्यत्र स्कूल किए जाने की मांग की है ।एक योग्य टीचर को पदस्थ किया जान का आग्रह किया है।ताकि बच्चों का भविष्य अंधकार न बन सके।मे
जांच टीम ने उपस्थिति रजिस्टर में भी लाल लीड से मार्क किया….
बीआरसी सांची से आई जांच टीम ने दैनिक हाजिरी रजिस्टर में भी शिक्षिका के गैरहाजिर रहने पर लाल लीड से मार्क किया था। इससे उनकी लापरवाही साफ उजागर होती है ।ग्रामीणों ने जांच टीम से मनमानी और लापरवाही शिक्षिका को दंडित किए जाने की मांग की है ।उन्होंने डीपीसी एसके उपाध्याय से मामले की जांच कर स्कूल का बिगड़ा ढर्रा सुधारने की का आग्रह किया है ।मीडिया कर्मियों ने स्कूली बच्चों से भी बातचीत की थी जिसमें बच्चे बोले थे की मैडम देर से स्कूल आती है और जल्दी चली जाती है। खेल का पीरियड 1 घंटे की वजह 2 घंटे चलता रहता है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है