Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

आज पत्रकार वार्ता में यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया।

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में बदनावर बदलाव पैदल यात्रा पहुंचेगी।जहां 744 किलोमीटर यात्रा 40 दिन में तय करेगें। युवा नेता अभिषेकसिंह राठौर (टिंकु बना) के साथ-साथ कांग्रेसी नेता एवं पदाधिकारीगण पैदल यात्रा में शामिल होंगें। कांग्रेस कमेटी द्वारा बदनावर बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें क्षेत्र के लोगों की प्रमुख समस्याओं में जैसे बेरोजगारी, बदनावर विधानसभा क्षेत्र में तीन चार उद्योग कंपनियां संचालित हो रही हैं। किंतु यहां पर स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देना,किसानों की युरिया की अनुपलब्धता,विकास कार्य कागजों में सिमटना आदि।इसके साथ-साथ क्षेत्रवासियों को ग्राम के विकास हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही मिलना जैसे कई मुद्दों को लेकर इस यात्रा का रूप दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में राजनैतिक माहौल बदलने हेतु 744 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकाली जाएगी। जो 20 दिसंबर 2022 को बदनावर से प्रारंभ होकर करीब 40 दिनो के भीतर बदनावर विधानसभा के सभी ग्रामों में पहुॅचेगी। बदनावर बदलाव यात्रा को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी हैं। जिसमें यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया हैं। बदनावर बदलाव यात्रा को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रमुख रुप से कमलसिंह पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष निरंजनपालसिंह पंवार,वरिष्ठ सदस्य जी.पी.सिंह राठौर, अभिषेकसिंह राठौर (टिंकु बना)अभिषेक टल्ला मोदी, मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, आई टी सेल अध्यक्ष अश्विन पाटीदार,नगर अध्यक्ष अतुल बाफना,सेवादल के जितेन्द्र जोशी,र्पाषद जगदीश पाटीदार, प्रतिनिधि साजिद खान, कमलसिंह सिसोदिया,कृष्णा पंवार,जनपद सदस्य दिलीप निनामा,बलराम चौधरी व चंदन भुरिया,बबलु भाभर,पप्पु सिर्वी,अनुप जैन,मुकाती,सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर किए सवाल पर कमलसिंह पटेल ने कहा कि पीथमपुर में नगर परिषद के चुनाव को लेकर बैठक होने के कारण जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम उपस्थित नही हो सके। यात्रा में युवा नेता अभिषेकसिंह (टिंकू बना) शुरू से लेकर आखरी तक लगभग 750 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इनके साथ-साथ सभी वरिष्ठ एवं युवा सदस्य समय-समय पर जुड़ते रहेंगे।यात्रा की रुप रेखा को लेकर टिंकु बना ने कहा कि पहली बार कांग्रेस द्वारा बदनावर बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी विधानसभा के सभी गांवों का पैदल भ्रमण करेंगे। यात्रा लगभग 744 किलोमीटर का सफर 40 दिन में तय करेगी। तथा रात्रि विश्राम भी जहां शाम ढलती हैं उसी ग्राम में ही होगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जी.पी.सिंह राठौर ने कहा कि देश में राजशाही तंत्र हावी हो रहा है। क्षेत्र में भय व डराने धमकाने की राजनीती से लोग पूरी तरह से परेशान हो चुके है। अब राजनीती सेवा नही रही हैं। इसका व्यवसायिकीकरण हो गया है। परिस्थिति में बदलाव लाना ही यात्रा का हमारा उदेश्य है। पत्रकार एक आईना है। वस्तु स्थिति सामने लाने का काम मीडिया का काम है।अभिषेक मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध झुठी कार्रवाई की जा रही है। तथा ग्राम खेरवास वंडर सीमेंट उद्योग लगने का बदनावर के युवाओं को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। वहां अधिकांश कर्मचारी अन्य प्रदेशों के कार्य कर रहे है। निरंजनपालसिंह पंवार,कैलाश गुप्ता ने भी संबोधित किया।पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार जगजीवनसिंह पंवार,दिलीपसिंह चौहान, भुपेन्द्रसिंह जादौन,पुरुषोत्तम शर्मा,धर्मेन्द्र अग्निहोत्री,जमील कुरैशी,निलेश जैन,राजेश उपाध्याय,पोपसिंह राठौर, रमेशचंद्र धबाई,डॉ.गोपाल ठाकुर,मनीष शर्मा,अनुप जायसवाल,नितेश शर्मा, विश्वाससिंह पंवार,गोपाल पाटीदार,प्रदीप पंवार,विनय पाटीदार,राहुल शर्मा,अजय पाटीदार,प्रेमलता जायसवाल, राजेश चौहान,मोहित राठौड़, नवीन चौहान,देवकीनंदन शास्त्री,अनिल जैन,सोहनलाल सेठ,शिवशंकर रिंगनोदिया सहित सभी पत्रकार मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यकम का संचालन महेश पाटीदार ने किया। उक्त जानकारी महेश पाटीदार कांग्रेस मीडिया प्रभारी विधानसभा क्षेत्र बदनावर ने दी।