बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर






धार भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग के प्रभारी राजेंद्रसिंह राजपूत व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोलिया भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव यादव व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेंद्रसिंह चौहान के आतिथ्य में बैठक संपन्न हुई। आगामी 9 दिसंबर को मध्यप्रदेश का किसान गौरव दिवस मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आवास पर संपन्न होने वाला है। उसको लेकर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत ने तैयारी के संदर्भ में मार्गदर्शन दिया हैं। बैठक का संचालन जिले के महामंत्री रतनलाल पाटीदार ने किया। आभार जिला महामंत्री विष्णु चौधरी ने माना। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, अशोक पटेल, ओंकारलाल जाट,रविंद्र पाटीदार,राजेश वर्मा जिला मंत्री गजेंद्रसिंह डोडिया, अनिरुद्ध ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है