बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

धार भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग के प्रभारी राजेंद्रसिंह राजपूत व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोलिया भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव यादव व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेंद्रसिंह चौहान के आतिथ्य में बैठक संपन्न हुई। आगामी 9 दिसंबर को मध्यप्रदेश का किसान गौरव दिवस मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आवास पर संपन्न होने वाला है। उसको लेकर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत ने तैयारी के संदर्भ में मार्गदर्शन दिया हैं। बैठक का संचालन जिले के महामंत्री रतनलाल पाटीदार ने किया। आभार जिला महामंत्री विष्णु चौधरी ने माना। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, अशोक पटेल, ओंकारलाल जाट,रविंद्र पाटीदार,राजेश वर्मा जिला मंत्री गजेंद्रसिंह डोडिया, अनिरुद्ध ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे निगरानी में ट्रॉफीक पुलिस की लोगसेवा में सुरक्षा की अनोखी पहल
नपा ने प्रारंभ किया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कर्मचारियों को सौंपे झंडे
ग्राम पंचायत गोलकोट में ₹10400 की बूंदी का घोटाला: ग्राम पंचायत गोलकोट में बड़ा खेल