Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति बैतूल

*बोर में फंसे तन्मय को निकालने में रोड़ा बनी बड़ी चट्टानें, 28 घंटे में महज 45 फीट की खुदाई, जिंदगी की जंग जीतने दुआओं का दौर जारी*

बैतूल / आठनेर विकासखंड मुख्यालय से 8 किमी दूर स्थित मांडवी में एक बोर में गिरे 5 वर्ष के मासूम की जिंदगी बचाने पूरी रात से रेस्क्यू चल रहा है। 28 घंटे से अधिक की खुदाई के दौरान एसडीआरएफ की टीम को सफलता पूर्वक परिणाम नहीं मिले है, दरअसल बोर के बाजू से खुदाई करने के दौरान बड़ी चट्टानें निकल आ जाने से रेस्क्यू में काफी विलंब हो रहा है। अब तक महज 45 फीट ही गड्ढा ही खोदा जा सका है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खुद मानीटरिंग करने के बाद नर्मदापुरम के कमिश्नर श्रीमन शुक्ल, डीआईजी जगत सिंह राजपूत, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, एसपी सिमाला प्रसाद समेत की अगुवाई में आपरेशन तन्मय पूरी रात से जारी है। इस बीच तन्मय की बोर से सकुशल वापसी के लिए न सिर्फ उनके गृह क्षेत्र मांडवी, बल्कि पूरे जिले में दुआओं का दौर जारी है।
मांडवी निवासी 5 वर्षीय तन्मय साहू मंगलवार शाम अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ लुकछिपी खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी किसान नानक चौहान के खेत में खोदे गए बोर के ऊपर बोरे ढके गड्ढे में जा समाया । तन्मय की बहन ने इस बात की जानकारी अपने सुनील साहू को दी, उन्होंने अपने बच्चे को आवाज लगाई तो उसने अपने पिता से बाहर निकालने और अंधेरा होने के कारण जल्दी बाहर निकालने की बात भी कही।
5 वर्षीय मासूम के बोर में गिरने की खबर आग की तरह आठनेर मुख्यालय पहुंच गई। यहां से प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगभग एक घंटे बाद मांडवी पहुंची और उसे निकालने के प्रयास शुरू हुए। शाम सात बजे सबसे पहले चार सौ फीट बोर में लगभग पचास फीट पर फसे तन्मय को आक्सीजन उपलब्ध कराई गई। इसके बाद अधिकारियों के पहुंचने पर मासूम से उसके पिता की बात भी कराई।

*शाम 7 बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू आपरेशन*

शाम 7 बजे से बोर में गिरे मासूम को निकालने के लिए प्रशासन और बैतूल से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने अपनी ओर से निकालने के प्रयास शुरू किए। रात 12 बजे तक प्रशासन ने दो जेसीबी और एक पोकलेन से तीस फीट से अधिक गड्ढा कर लिया था, लेकिन यहां पर पानी निकलने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आई। आसपास के किसानों की मोटर लगाकर पानी निकाला गया। तब तक भोपाल और नर्मदापुरम से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन आज तक कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी।

*शाम 7:00 बजे 45 फीट खुदाई हो चुकी*

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार रात 7:00 बजे तक बोर के बाजू में लगभग45 फीट खुदाई जेसीबी और पोकलेन से की जा चुकी है। होमगार्ड कमांडेंट शकील आजमी ने बताया कि एनडीआरएफ भोपाल, नर्मदापुरम और एसडीआरएफ बैतूल की संयुक्त टीम ने प्रशासनिक अमले के साथ लगभग 45 फीट खुदाई कर ली है। उन्होंने बताया कि मासूम 46 फीट गड्ढे में फसा हुआ है। रात 12:00 बजे तक संभावना जताई जा रही है कि 46 फीट खुदाई कर मासूम तक पहुंचा जा सकेगा। अभी तक खुदाई के दौरान चट्टानें निकल आई, इसलिए रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

*वर्टिकल लिफ्टिंग सफल नहीं हुआ*

मासूम तन्मय को बचाने के लिए बीती रात वर्टिकल लिफ्टिंग का भी सहारा लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने रस्सी बनाकर बोर में फसे बालक को निकालने का प्रया किया, लेकिन 12 फीट ऊपर आने के बाद रस्सी अचानक खुल गई और वह फिर लगभग 46 फीट बोर में अटक गया। यदि रस्सी नहीं खुलती तो रात में ही अभियान सफल हो जाता। वर्टिकल लिफ्टिंग सफल न होने के बाद मासूम का रिस्पांस भी नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से पानी भी रिसने के कारण उसके ऊपर गिरने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने मौके पर पत्रकारों को बताया कि वर्टिकल लिफ्टिंग सफल नहीं होने के बाद बोर के समतल खुदाई का काम जारी है। बालक को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

*रात से नहीं मिला रिस्पांस, भगवान से प्रार्थना का दौर*

किसान परिवार के चिराग के तन्मय को बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मानीटरिंग कर रहे हैं। यही वजह है कि पूरे अधिकारी मांडवी में डटे हैं, लेकिन रात से बाल का रिस्पांस नहीं मिलने के कारण सभी को चिंता सताए जा रही है। तन्मय के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अलावा गांव के लोग मंदिरों में बार-बार जाकर उसे सकुशल बोर से वापसी के लिए भगवान के पास अर्जी लगा रहे हैं। मांडवी के अलावा आठनेर समेत पूरे जिले में भी तन्मय की सलामती के लिए दुआओं का दौर जारी है।

*इनका कहना….*

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मासूम को बचाने के लिए अभियान जारी है। अब तक 45 फीट खुदाई की जा चुकी है। रात तक अभियान जारी रहने की संभावना है।

*बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद*