राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर-बरमंडल विद्युत मंडल ट्रांसफॉर्मर संबंधित समाचार प्रकाशित करने तथा सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत पर बौखलाकर धरमचंद घोडला ने की दैनिक पत्रिका पत्रकार से दुर्व्यवहार तथा गाली गलोच व जान से मारने तक की धमकी दी जबकि पत्रकार गोपाल रावडिया लाइनमैन दिनेश मारु व राजू धनेरिया के फोन करने पर मौके पर गया था। बार बार ट्रांसफॉर्मर जलने तथा परेशानी को देखते हुए समस्या को प्रमुखता से उठाया था मौके पर मौजूद उक्त व्यक्ति द्वारा गाली गलौच की गई साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। धरमचंद घोड़ला द्वारा यह भी धमकी दी गई की तेरी पत्रकारिता भुला दूंगा। जबकि उक्त व्यक्ति का घोड़ला की पाल वाले ट्रांसफार्मर पर कोई कनेक्शन नहीं है। उक्त घटना के बाद पत्रिका संवाददाता गोपाल रावड़िया ने पत्रकार साथियों के साथ राजोद थाने पर आवेदन देकर उचित कार्यवाही की मांग की।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…