महेंद्र चौहान रिपोर्टर





धर्म नगरी पारा में 1 दिसंबर गुरुवार से हो रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन 7 दिसंबर बुधवार को को बहुत ही सुंदर तरीके से समापन कार्यक्रम किया गया। भागवत कथा का वाचन पंडित पूज्य श्री अशोकानंद जी महाराज द्वारा किया गया था ।जिन्होंने 7 दिनों तक धर्मनगरी पारा में ज्ञान की ऐसी गंगाबाई बहाई की लोग श्रीमद् भागवत कथा को सुनने में लीन हो गए। और भागवत कथा वाचन समाप्ति तक लोग अपने स्थान से हिले नहीं, पारानगर में श्रीमद् भागवत कथा का सफल आयोजन श्री रामायण मंडल, श्री गणेश मंडल के द्वारा कराया गया ।जीसके सहयोगी सर्व हिंदू धर्म रहा । सभी के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम सुचारू रूप से किया गया। कथा समापन के पश्चात कथावाचक पंडित पूज्य श्री अशोकानंद जी महाराज को समिति के सदस्यों द्वारा पगड़ी श्रीफल साल सम्मान निधि से सम्मानित किया गया । पंडित जी के साथ पंडित जी के सहयोगी रहे तबला वादक, गायक, केसियो मास्टर,आदि के साथ में लाइट साउंड और टेंट की व्यवस्था करने वाले गौरव जी डोडियार को भी गमछा और सम्मान निधि से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का सफल आयोजन कराने में विशेष भागीदारी निभाने वाले मनोज जी सोनी को भी गांव के वरिष्ठ जनों द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का सम्मान करने के पश्चात श्रीमद् भागवत गीता की पोती को मनोज जी सोनी के घर ढोल नगाड़ों के साथ ले जाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष श्री गादीपति सतीश जी अजनार,मनोहर जी डोडियार, संतोष जी अरोड़ा, लाखन जी डोडियार, संदीप जी सोनी, मनोज जी सोनी, अर्जुन जी प्रजापत, चेतन जी डोडियार, अशोक जी बलसोरा, शुभम जी सोनी, आदि धर्म प्रेमी जनों का सहयोग रहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है