Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जुन्नारदेव-: शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन में पिल्लरों में आई दरारों के बाद अब पानी के बोर धंसने की जानकारी प्रकाश में आई है।जिसको लेकर लापरवाही पूर्वक घटिया निर्माण होने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।पंचशील कॉलोनी सब्जी मंडी के पीछे वार्ड नंबर 10 जुन्नारदेव में शासकीय हॉस्पिटल का निर्माणा हो रहा है । भवन लगभग बनकर तैयार है। निर्माणाधीन हॉस्पिटल भवन में भी जगह-जगह से दरारें आ गई थी जिसका समाचार प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार द्वारा रेपेरिंग कर घटिया निर्माण को दबाने का प्रयास किया गया। इसी हॉस्पिटल में पानी की सुविधा के लिए लाखों की लागत से होने वाला बोर पूरी तरीके से जमीन के अंदर धस चुका है । नवनिर्मित भवन हैंड ओवर से पहले ही कई खामियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखी जा रही है । जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहा है। ज्ञात रहे कि जिस स्थान पर यह हॉस्पिटल बन रहा है उसी स्थान पर नगर पालिका परिषद द्वारा पानी की बड़ी टंकी बनाई गई थी ।जो पूरी की पूरी जमीन के अंदर समा गई । वार्ड वासियों ने चर्चा के दौरान बताया कि यहां की भूमि में मुरम पत्थर जमीन के 300 फीट तक नहीं दिखाई देता। जिसके चलते पंचशील कॉलोनी क्षेत्र में अधिकतर भवन के अंदर दरारे आना आम बात हो गई है।