Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ


एंकर रायसेन।रायसेन कलेक्टर,एसपी बाइक से अपनी टीम के साथ सुबह शहर की सड़कों पर निकले। इस दौरान सभी हेलमेट पहने दिखे। इससे पहले कलेक्टर अरविंद दुबे ने 8 बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों सहित अधिकारियों को शपथ दिलाई।
यह शपथ दिलाई….

  1. सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षासंबंधी बातों का ध्यान रखूंगा।
  2. यातायात नियमों को हमेशा खुद और अपने परिजनों को पालन कर आऊंगा।
  3. 2 पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट धारण करूंगा।
  4. कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करूंगा।
  5. कभी भी शराब पीकर वाहन नहीं चलाऊंगा।
  6. वाहन चलाते समय कभी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करूंगा।
  7. मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा।
  8. सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
    कलेक्टर-एसपी ने चलाई बाइक, लोगों को किया जागरूक….
    लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लाइनग्राउंड से कोतवाली तक वाहन रैली निकाली। जिसका नेतृत्व कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकास कुमार शाहवाल ने किया। रैली में शामिल आरआई बीएस चौहान, यातायात प्रभारी दिनेश कुमार सहित पुलिसकर्मी हेलमेट लगाकर और यातायात नियमों का पालन करने संबंधित तख्तियां लेकर रैली में शामिल हुए। तहसील कार्यालय में तहसीलदार अजय प्रताप पटेल द्वारा इन्हीं बिंदुओं पर कर्मचारियों को शपथ दिलाई।