Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शहर मैं बढ़ते हुए अपराध बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर के शहर कांग्रेस कमेटी उज्जैन द्वारा आज एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के नाम ज्ञापन दिया गया

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन शहर मैं बढ़ते हुए अपराध बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर के शहर कांग्रेस कमेटी उज्जैन द्वारा आज एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के नाम ज्ञापन दिया गया

उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम पर ज्ञापन दिया गया
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, रवि राय नेता प्रतिपक्ष
ने जानकारी देते हुए बताया की
शहर में बढ़ते हुए अपराधों पर लगाम लगाने एवं शहर के नागरिकों की जान-माल की रक्षा एवं अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया है

शहरी क्षेत्र में लगातार कई दिनों से गुण्डा तत्व सक्रिय हैं जो कि लगातार कई महीनों से नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। शहर उज्जैन में हमेशा शांति रही है परन्तु इन दिनों निरंतर हो रही घटनाओं से शहर के आम नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं और इन सब बातों को लेकर के नगर की आम जनता में पुलिस प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश है।

शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं चाकूबाजी, हत्या और हत्या के प्रयास के अनेक मुकदमे, सूदखोरी, वाहन चोरी हफ्तावसूली के अनेक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज किए हुए हैं परन्तु जिला पुलिस प्रशासन को वर्तमान में सक्रिय होकर के इन सब घटनाओं को रोकना होगा एवं जो गुण्डा तत्व सरेआम शहर में हथियार लेकर घूम रहे हैं उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाना अतिआवश्यक है। शासन / प्रशासन का कर्तव्य है कि वे अपने नागरिकों की रक्षा करे और ऐसे कदम उठाये जिससे शहर में कानून का राज स्थापित हो सके।