Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज की बैठक संपन्न नए पदाधिकारी का हुआ सर्वसम्मति से चयन रामकुमार सोनी निनावे बने जिलाध्यक्ष

जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर



छिंदवाड़ा -संत श्री नरहरी महाराज भवन पोआमा – छिंदवाड़ा में आज जिला महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज बैठक संपन्न हुई, जिसमें मंच पर उपस्थित अध्यक्ष श्री कृष्णाराव जी निनावे सहित सभी पदाधिकारी ने संत श्री नरहरी महाराज की मुर्ति की पुजन पाठ कर माल्यार्पण किया, सभी पदाधिकारी का मंच पर माला पहनाकर स्वागत किया गया, कोषाध्यक्ष श्री श्यामराव जी पोरगडे ने पिछले 5 सालों में भवन निर्माण से लेकर समाजिक क्षेत्र में की गई सभी गतिविधियों की जानकारी सहित आय-व्यय का विवरण विस्तार पूर्वक ब्योरा उपस्थित समाजिक बंधु को दिए, मंच से अध्यक्ष श्री कृष्णाराव निनावे ने पिछले पांच साल में किए गए कार्य पर सामाजिक बंधु का समय -समय पर जो योगदान और सहयोग प्रदान हुआ, उस पर आभार व्यक्त किया,तत्पश्चात मंच से सभी पदाधिकारी व जिला कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा किए, फिर नये पदाधिकारी की नियुक्ति हेतु चयन समिति को मंच पर बुलाकर जिला पदाधिकारी के लिए बारी बारी से नाम मांगा गया, जिसमें संरक्षक के पद पर श्री राजू जी पापड़े,एवं श्री दिनकरराव जी ऐरपुडे, जिला संयोजक के पद पर श्री कृष्णाराव निनावे को सर्वसम्मति बनाकर नियुक्त किया गया नवनिर्वाचित पदाधिकारी के लिए सर्वसम्मति से प्रस्तावक एवं समर्थक के साथ श्री रामकुमार सोनी का नाम आया जिस पर सभी उपस्थित सामाजिक बंधु ने सहमति देकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रामकुमार जी सोनी को जिला महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष पद मनोनीत किया गया, इसके बाद में 7 पदाधिकारी को जिला उपाध्यक्ष के लिए का चयन किया गया, जिसमें श्री ऋषि सोनी, छत्रपति सोनी, देवराव सोनी, राधेश्याम सोनी, अशोक सोनी, सुरेन्द्र सोनी, दयाराम सोनी,की सर्वसम्मति बनाकर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया, जिला सचिव श्री भास्कर सोनी को बनाया गया, जिला सहसचिव महेश गोलु सोनी को सर्वसम्मति से बनाया गया, जिला कोषाध्यक्ष पद पर श्री श्यामराव जी पोरगडे को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया, संघटन मंत्री में श्री जगदीश सोनी, श्री अयोध्या प्रसाद सोनी , श्री रामता सोनी को मनोनीत किया गया प्रचार मंत्री के पद पर श्री रामु जी सोनी,श्री नंदकिशोर कुर्वे,श्री राकेश जी गुरव को मनोनीत किया गया, जिला मीडिया प्रभारी के पद पर श्री गयाप्रसाद सोनी एंव सह मीडिया प्रभारी के पद पर कमलेश सोनी का चयन किया गया, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रामकुमार सोनी,श्री नेतराम सोनी, श्री बवनराव सोनी,श्री गोविन्द सोनी को मनोनीत किया गया इस प्रकार सभी जिला महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज छिन्दवाड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आज सर्वसम्मति से चयन किया गया।