जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर



देश और पार्टी का काम करें यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है – पं रमेश दुबे
चौरई । भारतीय जनता युवा मोर्चा चौरई चांद कुंडा बिछुआ ने पांजरा में खिलता कमल अभियान के अंतर्गत युवा नीति सुझाव कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा , जिला प्रभारी युवा मोर्चा सौरभ ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री दुबे ने कहा की संगठन हमेशा प्रवाहमान रहता है, दायित्व बदलते रहते हैं। अगर आप बेहतर काम करेंगे तो आप कहां होंगे यह संगठन तय करेगा आप देश और पार्टी का काम करें यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रवाद और देश को संस्कृति को सदैव सर्वोपरि रखा है ।
कार्यक्रम में जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा ने युवा नीति कार्यक्रम के तहत युवाओं से सुझाव मांगे। कार्यक्रम को जिला युवा मोर्चा प्रभारी सौरभ ठाकुर ने भी संबोधित किया ।
मंडल अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी ने स्वागत भाषण दिया और मंडल अध्यक्ष आदित्य रघुवंशी ने आभार प्रकट किया।
उक्त कार्यक्रम में अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इनवाती, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, जंप उपाध्यक्ष मंझलों पटेल, वरिष्ठ बिस्सु पटेल, बलवंत वर्मा, धर्मेंद्र पटेल, अनुज चौधरी, रेखन पटेल, अनिल पटेल, नीरज दुबे, सारंग पटेल, गुड्डू पटेल, सुशील वर्मा, पवन गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष क्रमश प्रदीप रघुवंशी, आदित्य रघुवंशी, घनश्याम पवार, मयंक जैन, हरवन रघुवंशी,प्रमोद श्रीवास, दीपक साहू, शुभम रघुवंशी, आशुतोष रघुवंशी समेत युवा मोर्चा मंडल पदाधिकारी एवं युवा मौजूद रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है