नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ


एंकर रायसेन जिले की तहसील देवरी नगर में आज सुश्री दीदी उमा भारती जी का आगमन nh45 महालक्ष्मी रेस्टोरेंट्स होटल वीझां पर हुआ। उपस्थित जनों ने गर्मजोशी के साथ ढोल, नगाडो बाजो से दीदी का स्वागत किया गया। होटल के संचालक एवं जिला पंचायत सदस्य भोपाल सिंह लोधी साथ में उनके बेटे एवं उनका पूरा परिवार एवं क्षेत्र से आए सभी लोग उमा भारती दीदी जी का जोरदार स्वागत किया देवरी नगर वासी से सुश्री उमा भारती ने चर्चा करते हुए क्षेत्र की किसानों के बारे में जानकारी ली। इस समय कौन सी फसल को कितने पानी की आवश्यकता है। इसको भी समझा आज भी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती जी का चुंबकीय व्यक्तित्व स्थाई है। यह बात तब देखने को मिली जब बड़ी संख्या में लोग होटल पर उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के परिवार से भी मुलाकात की सभी लोगों का कुशल मंगल है या नहीं है पूछा एवं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं उनके चाहने वालों से निवेदन किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में सभी लोगों को कार्य करना है। जैसा कि उल्लेखनीय है सुश्री उमा भारती केंद्रीय स्तर की नेता है जिन्हें फायर बिग्रेड नेता के नाम से भी जाना जाता है। उनकी यात्रा बरमान से देवरी होते हुए महालक्ष्मी रेस्टोरेंट्स के बाद उदयपुरा से होती हुई भडौन के लिए पहुंची है। जो कि उनकी निजी यात्रा है।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…