स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ


एंकर रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा लोगों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण पूरी गंभीरता और तत्परता से किया जाए। जनसुनवाई में जो आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीमारी में सहायता, खाद्यान्न वितरण, आर्थिक सहायता तथा अतिक्रमण से संबंधित थे। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…