लोकेशन भैंसदेही
*रेमडिसीवीर की कालाबाजारी रोके प्रशासन
*
*हर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध कराने की मांग*
भैंसदेही/- कोरोना महामारी के चलते रेमडिसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोक कर यह इंजेक्शन जिले के हर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध करवाने की मांग अल्पसंख्यक विकास कमेटी जिला अध्यक्ष शोहेब विंध्याणी ने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर महोदय से की है शोहेब विंध्याणी ने बताया कि जिले सहित प्रदेश में कोरोना महामारी का अहंकार मचा है रोजाना हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है जिसमें रेमडिसीवीर इंजेक्शन मरीजों को समय पर नहीं मिल पा रहा है जिससे इसकी कालाबाजारी जमकर शुरू हो गई है ब्लैक में या इंजेक्शन 25 से ₹30 हजार तक मिल रहा है प्रशासन से मांग है कि इंजेक्शन की कालाबाजारी रोक कर इंजेक्शन हर मेडिकल शॉप पर उपलब्ध करवाया जाए ताकि लोग जब मेडिकल शॉप से खरीदते हैं तो उन्हें पक्की रसीद मिलेंगी जिससे इंजेक्शन की कालाबाजारी निश्चित ही रुकेंगी
*भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*

More Stories
बुरहानपुर में नवीन पावरलूम क्लस्टर ने लिया मूर्तरूप, विधायक अर्चना चिटनिस की पहल से बुनकरों को मिलेगा नया औद्योगिक केंद्र
गौरवमयी सेवा निवृत्ति स- सम्मान समारोह ख़ामढ़ाना-गुबरेल
सेवानिवृत सैनिक का मनाया सम्मान समारोह