Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*विधायक प्रतिनिधि ने सफाई वाहन सहित अन्य संसाधनों की मांग पीएस के समक्ष रखी*

किरण रांका रिपोर्टर

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई द्वारा विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के अनुरोध पर स्थानीय नगरपालिका का भ्रमण किया गया। पीएस श्री मंडलोई नगरपालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी आनंद राजावत, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष सिद्दीका भूरू खां, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नंदकिशोर पारसनिया के साथ ही सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने विभागवार अपने कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रगति को तयसमयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। वहीं प्रधानमंत्री योजना के तहत बसी नई काॅलोनी की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें भी शीघ्र पूर्ण करने के आश्वासन दिए।
दरगाह के समीप स्थित पुराना इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बसी नई काॅलोनी का पीएस नीरज मंडलोई द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान श्री मंडलोई ने काॅलोनी में निवासरत्् हितग्राहियों से रूबरू चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना व शीघ्र ही समस्या का निदान हो इस हेतु आश्वासन भी दिया। विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा पीएस नीरज मंडलोई को अवगत कराते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बसी यह नई काॅलोनी में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना शासन स्तर पर लंबित है, जिसमें काॅलोनी में व्यवस्थित रोड़, नाली, ड्रेनेज व्यवस्था के साथ ही बिजली का कार्य शामिल है। इस हेतु विधायक प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने पीएस श्री मंडलोई से शासन स्तर पर लंबित कार्ययोजना जो कि लगभग 15 करोड़ रूपये की है, को शीघ्र ही स्वीकृत कराकर राशि उपलब्ध कराने को कहा। वहीं सफाई व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त सफाई वाहन की मांग को भी श्री मेवाड़ा ने पीएस नीरज मंडलोई के समक्ष रखी जिसे गंभीरता से लेकर पूर्ण करने के आश्वासन दिए।
अपने निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि आष्टा नगरपालिका हमारे लिए पूरे जिले में एक महत्वपूर्ण नगरीय निकाय है, इंदौर-भोपाल कौरीडोर के बीच में यह निकाय है जो कि सीहोर जिले का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हमारा उद्देश्य है कि निकाय अपने आय के स्त्रोत को और आगे बढ़ाए व अधिकारी एवं कर्मचारियों के पदों की क्या स्थिति है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में स्थानीय नगरपालिका ने एक सराहनीय कार्य किया है, किंतु काॅलोनीवासियों ने कुछ समस्याएं रखी है जो शीघ्र ही पूर्ण की जाएगी। नगरपालिका के पास बहुत ही अच्छा आय का स्त्रोत नया बसस्टैंड है जिसे भी पुर्नविकास करने की आवश्यकता है। पीएस श्री मंडलोई ने यह भी कहा कि मुझे खुशी है कि निकाय के पास प्रोग्रेसिव सोच है, विकास की अनेक योजनाएं बनाई है जिसे तयसमयसीमा में पूर्ण भी किया जाएगा। प्रदेश के मुखिया का जोर सड़क, बिजली, पानी व स्वच्छता संबंधी अधिक है ऐसी मूलभूत सुविधाआंे के लिए भी निकाय ने कार्ययोजना शासन स्तर पर प्रेषित की है जिसे हमें निकाय की आय एवं शासन द्वारा स्वीकृत राशि के माध्यम से पूर्ण करेंगे। अभी वर्तमान दिसंबर माह में स्वच्छ सर्वेक्षण होने वाला है जिसके तहत सफाई कार्य में अत्याधिक ध्यान देना होता है, मुझे सफाई कार्य में थोड़ी कमी नजर आई है जिसे सुधारना अतिआवश्यक है। फीफा वल्र्डकप का उदाहरण देते हुए सकारात्मक संदेश दिया कि मैच के दौरान जापान की हारने वाली टीम द्वारा पूरे स्टेडियम की सफाई की गई, ऐसे ही विचार रखकर कोई भी सार्वजनिक, धार्मिक आयोजन नगर में होता है समिति व उनके जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना आवश्यक है। सफाई का कार्य किसी व्यक्ति विशेष का नही है इसके लिए सभी को एकसाथ प्रयास करने की जरूरत है।